Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

ग्रेटर नोएडा में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, 4.47 लाख नाम कटे, 21 जनवरी तक मांगी गई आपत्तियां

ग्रेटर नोएडा में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, 4.47 लाख नाम कटे, 21 जनवरी तक मांगी गई आपत्तियां

Electoral Roll Update: ग्रेटर नोएडा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद जिला प्रशासन ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के दौरान 4.47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब जिले में कुल 14.18 लाख मतदाता दर्ज हैं। ड्राफ्ट सूची जारी होने के साथ ही प्रशासन ने जनता से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की हैं, जिन्हें 21 जनवरी तक दर्ज कराया जा सकता है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 मार्च को किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक चले पुनरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आए जो या तो मृत पाए गए, जिला छोड़ चुके थे या फिर पते पर उपलब्ध नहीं थे। इन्हीं कारणों से उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मंगलवार को सभी मतदान बूथों पर बीएलओ नई मतदाता सूची और लापता मतदाताओं की सूची के साथ मौजूद रहे, ताकि लोग मौके पर ही अपना नाम जांच सकें और जरूरी सुधार करा सकें।

इस बीच 1,76,228 मतदाताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिन्होंने गणना प्रपत्र तो जमा किया, लेकिन वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे, हालांकि इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं निर्वाचन आयोग के नए मानक के तहत 1200 मतदाताओं पर एक बूथ निर्धारित किए जाने के बाद जिले में मतदान केंद्रों और बूथों का पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत 101 नए मतदान केंद्र और 156 नए बूथ बनाए गए हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नए केंद्र और बूथ जोड़े गए हैं।

Back To Top