Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

धर्म बनाम नास्तिकता का टकराव: पत्नी ने मांगा तलाक, मामला पहुंचा उत्तराखंड हाईकोर्ट

धर्म बनाम नास्तिकता का टकराव: पत्नी ने मांगा तलाक, मामला पहुंचा उत्तराखंड हाईकोर्ट

नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ धार्मिक आस्था और नास्तिक विचारों के बीच का मतभेद वैवाहिक विवाद का कारण बन गया। नैनीताल की निवासी पूनम नामक महिला ने अपने पति भुवन चंद्र सनवाल से तलाक की मांग की है। उसका आरोप है कि पति नास्तिक है और किसी भी हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज को नहीं मानता।

पूनम का कहना है कि उसका पति और ससुराल पक्ष स्वयंभू संत रामपाल के अनुयायी हैं और उन्होंने शादी के बाद उससे घर का मंदिर हटाने और देवताओं की मूर्तियाँ बाहर रखने को कहा। महिला ने बताया कि बेटे के नामकरण संस्कार के समय भी पति ने यह कहकर इनकार कर दिया कि उनके आध्यात्मिक मार्ग में ऐसे संस्कारों की अनुमति नहीं है।

धार्मिक मान्यताओं पर समझौता न कर पाने के कारण पूनम ने पारिवारिक न्यायालय, नैनीताल में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उसने उच्च न्यायालय में अपील दायर की।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति रवींद्र मैथाणी और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने कहा कि दंपति के बीच सुलह की संभावना अभी बनी हुई है। अदालत ने दोनों पक्षों को परामर्श (काउंसलिंग) के लिए भेजने का निर्देश दिया, ताकि सात वर्षीय बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समाधान की राह निकाली जा सके।

Back To Top