Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

कांग्रेस का नया मुख्यालय पार्टी के भविष्य के नए आयाम स्थापित करेगा- माहरा

कांग्रेस का नया मुख्यालय पार्टी के भविष्य के नए आयाम स्थापित करेगा- माहरा

देहरादून। दिल्ली में होने वाले अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय “इंदिरा गांधी भवन,” 9ए, कोटला मार्ग के उद्घाटन के शुभ अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी , राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह नया मुख्यालय पार्टी के भविष्य के नए आयाम स्थापित करेगा।

यह मुख्यालय आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो कार्यकर्ताओं को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराएगा। यह कार्यकर्ताओं के समर्पण को और अधिक प्रोत्साहित करेगा तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को और सुदृढ़ बनाएगा।

करन माहरा ने कहा कि यह भवन केवल एक भौतिक संरचना नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के आदर्शों, सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह मुख्यालय न केवल संगठनात्मक कार्यों को सशक्त बनाएगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के उद्देश्यों को पूरा करने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह मुख्यालय पार्टी के सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इससे संगठनात्मक कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगे और पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होगी। यह नई संरचना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी क्षमता बढ़ाने और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top