Breaking News
मस्जिद गए थे वकील, पीछे से घर में घुसे लुटेरे; वारदात सीसीटीवी में कैद
मस्जिद गए थे वकील, पीछे से घर में घुसे लुटेरे; वारदात सीसीटीवी में कैद
गैस संकट की अफवाहों के बीच प्रशासन की छापेमारी, 37 सिलिंडर बरामद
गैस संकट की अफवाहों के बीच प्रशासन की छापेमारी, 37 सिलिंडर बरामद
कुलदीप यादव की शादी में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, संगीत में रैना-चहल ने लगाए डांस के ठुमके
कुलदीप यादव की शादी में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, संगीत में रैना-चहल ने लगाए डांस के ठुमके
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
धोनी की मौजूदगी से मजबूत होगी टीम, युवाओं को तैयार करेंगे माही: इरफ़ान पठान
धोनी की मौजूदगी से मजबूत होगी टीम, युवाओं को तैयार करेंगे माही: इरफ़ान पठान
पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, जजों ने कही ये बड़ी बात
पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, जजों ने कही ये बड़ी बात
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित

कुलदीप यादव की शादी में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, संगीत में रैना-चहल ने लगाए डांस के ठुमके

कुलदीप यादव की शादी में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, संगीत में रैना-चहल ने लगाए डांस के ठुमके

मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav शनिवार शाम अपनी मंगेतर Vanshika Chadha के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में आयोजित की जा रही है। शादी समारोह के लिए दोनों परिवार और मेहमान पहले ही विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं और प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है।

शुक्रवार को मेहंदी और संगीत की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। इस दौरान कुलदीप यादव ने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। शादी के आयोजन के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक साज-सज्जा से भव्य रूप दिया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए होटल प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। खाने के मेन्यू में पारंपरिक व्यंजनों के साथ उत्तराखंड के स्थानीय पकवान भी शामिल किए गए हैं।

शादी में भारतीय क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए आयोजन स्थल की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है और होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मिलकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

संगीत समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर Suresh Raina और स्पिनर Yuzvendra Chahal भी शामिल हुए और डांस करते नजर आए। इसके अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच T. Dilip भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं युवा बल्लेबाज Rinku Singh अपनी मंगेतर Priya Saroj के साथ कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे।

शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के Melbourne से पढ़ाई की है और फिलहाल Life Insurance Corporation of India में कार्यरत हैं।

Back To Top