Breaking News
नशे में की खतरनाक गलती पड़ी भारी, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार

मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

नमाज के दौरान मारपीट मामले में सख्ती, कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

नशे में की खतरनाक गलती पड़ी भारी, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

नशे में की खतरनाक गलती पड़ी भारी, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुजरात के अहमदाबाद में काम करने वाले एक युवक को अपनी लापरवाही भारी पड़ गई। नशे की हालत में की गई एक खतरनाक हरकत के चलते उसकी जान जोखिम में पड़ गई और अंततः सर्जरी कर उसे बचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, टांडा क्षेत्र का रहने वाला युवक लंबे समय से अहमदाबाद में नौकरी कर रहा था। बीते दिनों शराब के नशे में उसने असामान्य और खतरनाक कदम उठाते हुए प्लास्टिक की बोतल अपने शरीर में डाल ली, जो अंदर जाकर फंस गई। इसके बाद उसे तेज पेट दर्द और परेशानी शुरू हो गई।

पहले उसने अहमदाबाद में ही डॉक्टर को दिखाया, लेकिन स्थिति की गंभीरता समझ में आने पर वह घबराकर अपने गांव लौट आया। परिजनों ने उसकी हालत देख उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान एक्स-रे में अंदर फंसी वस्तु का पता चला।

डॉक्टरों के अनुसार, बोतल मलाशय में फंसी हुई थी, जिसे निकालना चुनौतीपूर्ण था। मेडिकल टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी करने का निर्णय लिया। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बोतल को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है, हालांकि उसे निगरानी में रखा गया है।

Back To Top