Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथियां घोषित, 27 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तिथियां घोषित, 27 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब नए पंचायत प्रतिनिधि जल्द ही कार्यभार संभालने जा रहे हैं। शासन ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के शपथ ग्रहण और पहली बैठकों की तिथियां घोषित कर दी हैं। हालांकि, ग्राम पंचायतों के गठन में अब भी कई चुनौतियाँ सामने हैं।

उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब नए जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और पंचायतों की प्रथम बैठक की तिथियाँ तय कर दी गई हैं। हरिद्वार को छोड़ अन्य सभी जिलों में पंचायत चुनाव 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में संपन्न हुए थे। हालांकि, ग्राम पंचायतों के गठन में रुकावटें बनी हुई हैं, क्योंकि अब भी 33,056 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। पंचायत गठन के लिए दो-तिहाई सदस्यों का चुना जाना आवश्यक है। पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी के अनुसार, संबंधित जिलों से इन रिक्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

चुनाव में ग्राम प्रधानों के 7,499, ग्राम पंचायत सदस्यों के 55,587, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2,974, और जिला पंचायत सदस्यों के 358 पदों पर मतदान हुआ था। वहीं, ग्राम प्रधान के 20 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद नामांकन न होने के चलते रिक्त रह गए हैं।

अब शासन ने पंचायत गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की तारीखें तय कर दी हैं:

  • 27 अगस्त: ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण

  • 28 अगस्त: ग्राम पंचायतों की पहली बैठक

  • 29 अगस्त: ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख, और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण

  • 30 अगस्त: क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक

  • 1 सितंबर: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण

  • 2 सितंबर: जिला पंचायत की पहली बैठक

इन तिथियों के अनुसार पंचायतों का पाँच साल का कार्यकाल भी शपथ ग्रहण के साथ ही शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top