देहरादून- उड़ान योजना के अंतर्गत देहरादून से गौचर के लिए हेरिटेज एविएशन की नई हेली सेवा 6 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस रूट पर रोज़ाना दो-दो उड़ानें संचालित की जाएँगी और इनकी टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
छह सीटर हेलिकॉप्टर से संचालित होने वाली यह सेवा देहरादून से नई टिहरी होते हुए श्रीनगर और फिर गौचर तक जाएगी। वापसी में हेलिकॉप्टर गौचर से श्रीनगर, श्रीनगर से टिहरी और फिर टिहरी से देहरादून पहुँचेगा।
पहली उड़ान सुबह 10:15 बजे देहरादून एयरपोर्ट से रवाना होगी, जबकि गौचर से पहली फ्लाइट सुबह 11 बजे टेकऑफ करेगी। दूसरी उड़ान देहरादून से दोपहर 2:30 बजे टिहरी के लिए चलेगी। वहीं, गौचर से दूसरी फ्लाइट दोपहर 3 बजे उड़ान भरते हुए श्रीनगर और टिहरी के रास्ते लगभग 3:45 बजे देहरादून पहुँचेगी।
