Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

देहरादून का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 7 नवंबर से पीवीआर सेंट्रियो मॉल में होगा शुरू

देहरादून का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 7 नवंबर से पीवीआर सेंट्रियो मॉल में होगा शुरू

देहरादून: 10वां देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 7 नवंबर से पीवीआर सेंट्रियो मॉल में शुरूहोने जा रहा है। यह उत्तराखंड का सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय सांस्कृतिक आयोजन है जोकि 7 से 9 नवंबर तक दो स्थलों, पीवीआर सेंट्रियो मॉल और तुलास इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जा रहा है। पिछले नौ सफल संस्करणों की तरह इस वर्ष भी अनेक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, अभिनेता, गायिका और कलाकार उत्तराखंड की जनता से संवाद करेंगे।

महोत्सव आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष फिल्म स्क्रीनिंग्स के साथ दो विशेष आयोजन, उत्तराखंड टैलेंट हंट और आंगन बाजार प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। टैलेंट हंट प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगी जो 8 से 15 वर्ष और 16 वर्ष से अधिक रखी गई है जिसमें प्रतिभागी नृत्य, गायन, अभिनय, कविता, मिमिक्री आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें महोत्सव के आगामी प्रोजेक्टों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

आयोजक शर्मा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड के युवा कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। समावेशिता के प्रतीक के रूप में, महोत्सव के पहले दिन नेत्रहीन दर्शकों के लिए फिल्म “जाने दो भी यारो” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी, जो संवेदनशीलता और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

पिछले दस वर्षों से देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का कार्य करता आ रहा है और कई कलाकार आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस आयोजन को देशभर के प्रमुख फिल्मकारों और कलाकारों से निरंतर सराहना मिलती रही है। सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

Back To Top