Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत 966 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत 966 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police on New Year: नए साल से पहले दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कसते हुए राजधानी में अब तक के सबसे व्यापक अभियानों में से एक को अंजाम दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत एक ही रात में 966 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस बड़ी कार्रवाई से दिल्ली में सक्रिय अपराधी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की इस मुहिम का असर नशा तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों, जुआरियों, वाहन चोरों और घोषित अपराधियों पर साफ नजर आया। अधिकारियों का कहना है कि नए साल से पहले कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसके अलावा एहतियातन 1,306 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी के मुताबिक, अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने 21 देसी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू जब्त किए। साथ ही चोरी के 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किए गए, जिससे ऑटो लिफ्टिंग और संपत्ति अपराधों में शामिल गिरोहों को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय जैन के निर्देशन में चलाया गया और अब इसे हर महीने नियमित रूप से अंजाम दिया जाएगा। दिसंबर में चले इस विशेष ऑपरेशन में जिले के सभी एसीपी, थानाध्यक्ष और 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आगे भी शराब तस्करी, नशे के धंधे और संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Back To Top