Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

दिवाली पर दिल्ली में आग की लगभग 400 घटनाएं, दमकल सेवा रही पूरी रात मुस्तैद

दिवाली पर दिल्ली में आग की लगभग 400 घटनाएं, दमकल सेवा रही पूरी रात मुस्तैद

नई दिल्ली- दिवाली की रात राजधानी दिल्ली में आग की घटनाओं में भारी इजाफा देखने को मिला। सोमवार देर रात तक दिल्ली फायर सर्विस को कुल 269 आपातकालीन कॉल मिलीं, जो सुबह 6 बजे तक बढ़कर करीब 400 तक पहुंच गईं। शहर भर में सभी दमकल केंद्र अलर्ट पर थे और फायर ब्रिगेड की टीमें रात भर तैनात रहीं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, इन सभी कॉल्स पर त्वरित कार्रवाई की गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जान का नुकसान या गंभीर घायल होने की खबर नहीं मिली है।

त्योहार को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस पहले से ही हाई अलर्ट पर थी। सभी दमकल स्टेशनों और क्विक रिस्पॉन्स यूनिट्स को पूरे शहर में सक्रिय रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश घटनाएं पटाखों और दीयों की वजह से लगी छोटी-मोटी आग से जुड़ी थीं।

दिल्ली फायर सर्विस ने पहले ही सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और हर वाहन व उपकरण की पहले से जांच कर उसे तैयार रखा गया था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में फौरन प्रतिक्रिया दी जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक व्यापक रणनीति तैयार की गई थी। दिल्ली फायर सर्विस हर साल दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पिछले वर्ष भी दिवाली की रात सेवा को 200 से ज्यादा कॉल मिली थीं।

Back To Top