Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

दांतों की बीमारी से हो सकता है कई बीमारियों का खतरा

दांतों की बीमारी से हो सकता है कई बीमारियों का खतरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ओरल हेल्थ दुनिया में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. बड़ी संख्या में बच्चे और युवा इससे पीडि़त हैं. सबसे खराब ओरल हेल्थ में भारतीय टॉप पर हैं. करीब 70 प्रतिशत स्कूली बचोंचे के दांतों में सडऩ की समस्या है, जबकि 90त्न तक वयस्क मसूड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं. मुंह की सफाई सही तरह न करने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. दांतों में होने वाली किसी तरह की समस्या गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं दांतों की बीमारी से किन बीमारियों का खतरा होता है।

दांतों की समस्या से इन गंभीर बीमारियों का खतरा

1. डायबिटीज
इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, खराब मसूड़े एक समय बाद ब्लड ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करने लगते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है. अगर कोई डायबिटीज का पहले से ही मरीज है तो उसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

2. दिल को खतरा
खराब डेंटल हेल्थ से ब्लड सर्कुलेशन में बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ सकता है, जो हार्ट के वाल्व को प्रभावित कर सकता है. दांतों के टूटने के पैटर्न का दिल की धमनियों से कनेक्शन है. दांत की बीमारी दिल का मरीज बना सकती है. इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, स्ट्रोक का खतरा रहता है।

3. कैंसर
वेब एमडी के अनुसार, खराब ओरल हेल्थ वालों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (॥क्कङ्क) से मुंह के इंफेक्शन का खतरा ज्यादा  होता है, जो बाद में माउथ कैंसर का कारण बन सकता है, ऐसे में ओरल साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

ओरल हेल्थ खराब होने से इन बीमारियों का भी खतरा
एंडोकार्डिटिस

निमोनिया

प्रेगनेंसी में प्रीमेच्योर बर्थ और जन्म के समय बच्चे का कम वजन

ऑस्टियोपोरोसिस

एचआईवी/एड्स

अल्जाइमर
ओरल हेल्थ बेहतर बनाने के लिए क्या करें
1. खट्टा खाने के 30 मिनट बाद तक ब्रश न करें. इससे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि खट्टे फल-जूस के बाद दांतों का इनेमल सॉफ्ट हो जाता है।

2. 45 डिग्री एंगल से 4 हिस्सों में बांटकर दांतों की अच्छी तरह सफाई करना चाहिए. टॉप लेफ्ट, टॉफ राइट, बॉटम लेफ्ट और बॉटम राइट पर करीब 30-30 सेकेंड तक ब्रश करें।

3. कच्चे और रेशेदार फल जैसे सेब, नाशपाती, गाजर ज्यादा से ज्यादा खाएं. ये सभी दांतों की सतह को स्क्रब कर प्लाक को बाहर निकाल सकते हैं।

4.सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक और जंक फूड से जितना हो सके बचें, क्योंकि प्लाक के बैक्टीरिया इन सबी से ही अपना एसिड बनाते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top