Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

क्या आपके गले में भी होती है खुजली? आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

क्या आपके गले में भी होती है खुजली? आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सर्दियों में गले में खराश होना आम बात होती है, लेकिन कई लोगों को बलगम के कारण गले में खुजली होने लगती है। इस समस्या के कारण बात करना और खाने को निगलना बेहद मुश्किल हो जाता है। आम तौर पर जुखाम, सूजन या बुखार गले में होने वाली खुजली का कारण बनते हैं। हालांकि, यह परेशानी पेट में बनने वाले एसिड के चलते भी बढ़ सकती है।आइए इस स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निपटने के घरेलू नुस्खे जानते हैं।

गर्म पानी से गरारे करें
गले की खुजली से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा प्राकृतिक और घरेलू उपचार होता है गर्म पानी से गरारे करना। इसके जरिए गले की सूजन कम होती है और जलन शांत होती है। एक गिलास पानी गर्म में आधा चम्मच नमक मिला दें। इस पानी की मदद से कम से कम 30 मिनट तक गरारे करें। अगर आप हफ्ते में 2 बार यह उपाय करेंगे, तो आपकी खुजली की समस्या दूर हो जाएगी और आपका गला साफ हो जाएगा।

हल्दी वाले दूध का सेवन करें
अक्सर चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इस पेय के सेवन से गले में होने वाली खुजली भी ठीक हो सकती है।हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसे एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट माना जाता है। इससे गले की सूजन दूर हो जाती है और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और घूंट-घूंट करके पीएं।

भाप लें
जुखाम होने पर लोग भाप लेते हैं, जिसके जरिए बलगम को पिघलाया जा सकता है। इस उपचार की मदद से आप गले में होने वाली खुजली को भी शांत कर सकते हैं।भाप लेने से गला नम होता है और सूखेपन से राहत मिलती है, जिसके कारण खुजली दूर हो जाती है। भाप लेने से पहले पानी गर्म करके उसमें पुदीने वाला एसेंशियल ऑयल मिलाएं।अब कम से कम 5 से 7 मिनट तक चेहरे को ढककर भाप लें।

गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं
अगर आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएंगे, तो आपको गले की खुजली से छुटकारा मिल जाएगा।एशियन पैसिफिक जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल बायोमेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं।इस खाद्य पदार्थ के जरिए गले की सूजन कम हो जाती है, दर्द से राहत मिलती है और खांसी भी ठीक हो जाती है। वहीं, गर्म पानी गले की सिकाई करते हुए आराम प्रदान करता है।

सेब का सिरका आजमाएं
सभी जानते हैं कि सेब का सिरका वजन घटाने में मदद करता है। हालांकि, काफी कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि इसकी मदद से गले में होने वाली खुजली भी दूर हो सकती है।इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले की सूजन, जलन और असुविधा को कम कर सकते हैं। एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।इस पेय को रोजाना सुबह पीएं और आराम महसूस करें।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top