Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

दो जवान हुए घायल 

ब्लास्ट में उड़ा दिया आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को 

जम्मू-कश्मीर। बांदीपुरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी का नाम अल्ताफ लल्ली है। बांदीपुरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है जहां सुरक्षा बलों को ये कामयाबी मिली है। इस दौरान दो जवान घायल भी हुए हैं। सुरक्षाबलों को बांदीपुरा में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कहा कि आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा तब से सुरक्षाबलों का एक्शन तेज हो गया है। सिर्फ बांदीपुरा ही नहीं, जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है चाहे वो बांदीपुरा हो या तंगमर्ग, त्राल हो या कुलगाम। पहलगाम हो या श्रीनगर, हर जगह आतंकियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के अवंतीपोर के त्राल इलाके के मोंघामा में हुए धमाके में आतंकवादी आसिफ शेख का घर नष्ट हो गया। पहलगाम आतंकी हमले में आसिख शेख का नाम सामने आया है। उधर, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

इस बीच आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। श्रीनगर पहुंचने के बाद सेनाध्यक्ष उपेद्र द्विवेदी आर्मी के विक्टर हेडक्वार्टर पुहंचे हैं जहां जम्मू कश्मीर की सिक्योरिटी और सेना के ऑपरेशन्स पर चर्चा कर रहे हैं। सेना के आगे की स्ट्रैटजी के बारे में जानकारी ले रहे हैं तो वहीं, सुरक्षाबलों के जवान पहाड़ हो या जंगल, हर जगह आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top