Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

धीरे-धीरे आपको मौत के मुंह में धकेल सकती हैं एनर्जी ड्रिंक, जान लें इसके नुकसान 

धीरे-धीरे आपको मौत के मुंह में धकेल सकती हैं एनर्जी ड्रिंक, जान लें इसके नुकसान 

आजकल कई लोग इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं. कहने को तो ये एनर्जी ड्रिंक्स होते हैं लेकिन हेल्दी समझ कर अगर आप इन्हें पी रहे हैं तो जान लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं कर रहे. दरअसल इन एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है जो हमारी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी तो देती है, लेकिन धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचाती है।

एक्सपर्ट्स पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि एनर्जी ड्रिंक किसी स्लो प्वाइजन से कम नहीं होती है और ये केवल चीनी का घोल होती है. इतना ही नहीं इसमें कार्बोहाइड्रेट, चीनी, फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे हमारे शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एनर्जी ड्रिंक पीने के 5 बड़े नुकसान।

एनर्जी ड्रिंक पीने से हो सकती है ये पांच गंभीर समस्याएं

ब्लड प्रेशर को बढ़ाएं
कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से एनर्जी ड्रिंक से हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इतना ही नहीं एनर्जी ड्रिंक के ज्यादा सेवन से गंभीर हृदय संबंधी समस्याएं जैसे दिल का दौरा और अचानक दिल की धडक़नों का बंद होना और कई मामलों में मौत का खतरा भी बढ़ सकता है।

अनिद्रा
एनर्जी ड्रिंक में कैफीन और अन्य उत्तेजक पदार्थ नींद के पैटर्न को बिगाड़ सकते हैं. क्रोनिक अनिद्रा से थकान, चिड़चिड़ापन और कंसंट्रेशन करने में कठिनाई हो सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएं
हाई कैफीन और शुगर की मात्रा पेट दर्द, मतली और दस्त जैसी पाचन समस्याएं पैदा कर सकती हैं. बार-बार इसका सेवन करने से पाचन संबंधी बीमारियों के लक्षण बढ़ सकते हैं और पुरानी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सिरदर्द और माइग्रेन
कैफीन कुछ व्यक्तियों में सिरदर्द या माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है, खासकर लगातार इसका सेवन करने से स्थिति गंभीर हो सकती है. इतना ही नहीं एनर्जी ड्रिंक्स पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और आपको इसकी लत भी लग सकती हैं।

पोषण की कमी
एनर्जी ड्रिंक्स आपकी भूख को दबा सकती हैं, जिससे आप हेल्दी डाइट कम लेते हैं और शरीर में पोषण की कमी हो सकती है. ये आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब भी कर सकती हैं. शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी कई तरह की बीमारियों को बुलवा देती है और इस तरह एनर्जी ड्रिंक बीमारियों का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top