Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

दिल्ली में जासूसी गिरोह का पर्दाफाश, पाकिस्तान समेत कई देशों को भेजी जा रही थीं संवेदनशील जानकारियाँ

दिल्ली में जासूसी गिरोह का पर्दाफाश, पाकिस्तान समेत कई देशों को भेजी जा रही थीं संवेदनशील जानकारियाँ

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है जो पाकिस्तान सहित कई देशों के लिए जासूसी कर रहा था। टीम ने रविवार को सीमापुरी इलाके से 59 वर्षीय आदिल हुसैनी उर्फ सैयद आदिल हुसैन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आदिल अपने भाई अख्तर के साथ मिलकर भारत की गोपनीय सूचनाएं विदेश भेज रहा था।

जांच में सामने आया है कि दोनों भाई फर्जी पासपोर्ट रैकेट से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आदिल के पास से भारतीय पासपोर्ट के अलावा दो नकली पासपोर्ट की प्रतियां भी बरामद की हैं। वहीं, उसका भाई अख्तर पहले ही मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों कई बार पाकिस्तान सहित अन्य देशों की यात्रा कर चुके हैं और उनका संपर्क विदेशी परमाणु वैज्ञानिकों से भी रहा है।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उन्होंने कौन-सी सूचनाएं लीक कीं और उनका उद्देश्य क्या था। आदिल को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि झारखंड का रहने वाला आदिल लंबे समय से देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

फर्जी आईडी के जरिए सीक्रेट सेंटर तक पहुंच

दिल्ली और मुंबई पुलिस संयुक्त रूप से इस जासूसी नेटवर्क की तहकीकात कर रही हैं। मुंबई से गिरफ्तार अख्तर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने भारत के अलग-अलग गोपनीय केंद्रों की तीन फर्जी आईडी तैयार करवाई थीं, जिनकी मदद से वह संवेदनशील सूचनाएं इकट्ठा करता था और उन्हें विदेश भेजता था।

Back To Top