Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सफाई के बाद भी बाथरूम से आती है गंदी बदबू, तो जरूर करें ये काम

सफाई के बाद भी बाथरूम से आती है गंदी बदबू, तो जरूर करें ये काम

घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हर एक चीज का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में अगर बाथरूम को साफ करने के बाद भी अगर बाथरूम से बदबू आ रही है, तो यह एक परेशानी का विषय है. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बाथरूम की बदबू को कम कर सकते हैं।

बाथरूम की बदबू को ऐसे करें कम
बाथरूम की बदबू को कम करने के लिए सबसे पहले आप बदबू आने का कारण पता करें. इसके लिए आप बाथरूम की नाली को अच्छे तरीके से साफ करें. कई बार बाथरूम की नाली में कचरा, साबुन और छोटे पैकेट  जमा हो जाते हैं, जिससे पानी निकल नहीं पता है और फिर बदबू फैलने लगती है।

बाथरूम की हर जगह की जांच करें
इसके अलावा आप टॉयलेट सीट, टैंक, शावर बाकी चीजों को भी अच्छी तरीके चेक कर ले. अगर आपको लगता है कि टॉयलेट सीट या टैंक से बदबू आ रही है, तो आप वहां पर कुछ बूंद सिरका और नींबू की डालकर अच्छे से साफ कर सकते हैं. बाथरूम की दीवारों को चेक करें, नमी वाली जगह पर फफूंदी लगने से भी बदबू आ सकती है. आप मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाथरूम की बदबू को कम करने के लिए घरेलू नुस्खे
बाथरूम की बदबू को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं, जैसे सरका एक नेचुरल डिटर्जेंट है, जो बदबू को कम करने में मदद करता है. ऐसे में आप सिरके के पानी से पूरी बाथरूम में स्प्रे कर सकते हैं.  आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
बदबू को भगाने के लिए बेकिंग सोडा एक उपयोगी माना गया है. इसे भी आप स्प्रे बोतल में भरकर पूरी बाथरूम में स्प्रे कर सकते हैं. आप ताजे नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर आप बाथरूम में स्प्रे कर सकते हैं।

लौंग का इस्तेमाल
इसके अलावा लौंग एक तेज खुशबू वाली होती है. आप बाथरूम में कुछ लौंग के टुकड़े रख सकते हैं. इससे बदबू कम आएगी. इसके अलावा आप सोडे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. सोडे को आप नाली में डाल दें. इससे बदबू कम होगी. यही नहीं बाजार में मिलने वाले कई

रूम फ्रेशनर का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
आप बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन भी लगवा सकते हैं, इससे भी बदबू बाहर नहीं आएगी. बाथरूम में लगी खिडक़ी को खुला रखें. आप बाजार में मिलने वाले फिनाइल, हार्पिक, फ्रेगनेंस वाला लिक्विड, एयर पॉकेट जैसी चीजें इस्तेमाल करें. इससे भी बाथरूम की बदबू बाहर नहीं आएगी. आप इन सभी टिप्स को अपनाकर आसानी से बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top