Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बीमा और निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बीमा और निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी

नोएडा –  साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जो खुद को वित्तीय सलाहकार बताकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। वे खुद को बीमा, प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़ा विशेषज्ञ बताते हुए भरोसा जीतते थे। इसके बाद मोटे रिटर्न और जल्द लाभ का लालच देकर पीड़ितों से अलग-अलग मदों में पैसे जमा करवा लेते थे।

जांच में सामने आया है कि गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के जरिए रोजाना सैकड़ों लोगों को कॉल करता था। शुरुआत में पीड़ितों को नकली दस्तावेज, स्क्रीनशॉट और ट्रांजेक्शन डिटेल भेजकर विश्वास में लिया जाता था। कुछ समय बाद आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर देते थे या संपर्क पूरी तरह तोड़ लेते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और संदिग्ध कॉलिंग रिकॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा कई बैंक खातों की जानकारी भी हाथ लगी है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम इधर-उधर करने के लिए किया जा रहा था। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस मामले में साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Back To Top