Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

एसआईआर फॉर्म भरना हुआ आसान, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

एसआईआर फॉर्म भरना हुआ आसान, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

लखनऊ- मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल बना दी है। अब इच्छुक नागरिक इस फॉर्म को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वोटर कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर अनिवार्य है। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। ऐसे में नागरिकों के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरने का विकल्प हमेशा उपलब्ध है, जिसे वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से प्राप्त कर भर सकते हैं।

चार नवंबर से एसआईआर फॉर्म भरने का अभियान जारी है। बड़ी संख्या में फॉर्म लोगों तक पहुँच चुके हैं और अधिकतर मतदाता इन्हें भरकर बीएलओ को सौंप भी चुके हैं। जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके लिए दो सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं—घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरें या फिर बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी करें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए मतदाताओं को आधिकारिक पोर्टल (voters.eci.gov.in) पर जाना होगा। वेबसाइट के ‘वोटर सर्विसेज़’ सेक्शन में एसआईआर फॉर्म उपलब्ध है, जहाँ मोबाइल नंबर से लॉगिन कर आसानी से पूरी जानकारी भरी जा सकती है। आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म की कॉपी भी डाउनलोड की जा सकती है।

यदि कोई मतदाता ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहा है, तो वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से फॉर्म प्राप्त कर सकता है। ऑफलाइन फॉर्म में केवल एपिक नंबर, नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी मूलभूत जानकारी भरनी होती है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर के अनुसार, अगर किसी को अपने क्षेत्र के बीएलओ का नाम या मोबाइल नंबर नहीं पता है, तो चिंता की जरूरत नहीं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर एपिक नंबर, वोटर कार्ड विवरण या मोबाइल नंबर—तीनों में से किसी एक के माध्यम से बीएलओ की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

एसआईआर फॉर्म, बीएलओ या अन्य किसी भी संबंधित जानकारी के लिए मतदाता 0522-1950 हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं, जहाँ सभी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

Back To Top