Anupam Kher Viral Gym Photo: 70 साल की उम्र में भी अनुपम खेर की फिटनेस और एनर्जी लोगों को हैरान कर रही है। अभिनय, निर्देशन और सोशल मीडिया—हर मोर्चे पर एक्टिव रहने वाले अनुपम खेर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अभिनेता रवि किशन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में अनुपम खेर और रवि किशन जिम क्लब में नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकार जोश और आत्मविश्वास से भरे हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, “दर्द कम वक्त के लिए है, लेकिन गर्व हमेशा के लिए। अपने दोस्त और साथी कलाकार रवि किशन के साथ वर्कआउट। हर हर महादेव।”
अनुपम खेर की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उनकी फिटनेस की तारीफ की तो किसी ने दोनों कलाकारों की जोड़ी को शानदार बताया। यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा—“फिट और प्रेरणादायक”, “आप दोनों ने गर्दा उड़ा दिया” और “ऐसी उम्र में ऐसी एनर्जी सलाम है सर।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में रवि किशन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। साल 2006 की सुपरहिट फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के इस सीक्वल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
