Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

दिवाली पर उल्लू के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट, ड्रोन और एआई से निगरानी हुई तेज

दिवाली पर उल्लू के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट, ड्रोन और एआई से निगरानी हुई तेज

देहरादून। दिवाली के अवसर पर उल्लू के शिकार की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, लेकिन इस बार वन विभाग ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि विभाग उल्लू के अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए अलर्ट मोड पर है और एंटी पोचिंग सेल को सक्रिय कर दिया गया है।

आधुनिक तकनीकों से हो रही रोकथाम 

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस बार वन विभाग के कर्मियों को बेहतर हथियार और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की शिकार गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। उन्होंने बताया कि अब विभाग ए.आई. (Artificial Intelligence) टेक्नोलॉजी और ड्रोन निगरानी का भी उपयोग कर रहा है, जिससे शिकार की घटनाओं की पहचान और रोकथाम में तेजी आई है।

पहले से काफी कम हुई पोचिंग की घटनाएँ

पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीवों की पोचिंग घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है, जो तकनीकी निगरानी और सख्त कार्यवाही का परिणाम है। उत्तराखंड के वन मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि “दिवाली के दौरान उल्लू के शिकार पर हमारी विशेष नजर है। एंटी पोचिंग सेल और एआई टेक्नोलॉजी के जरिए निगरानी बढ़ाई गई है ताकि ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।”

Back To Top