Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

एममकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

एममकेपी इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

402 छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ ने उठाया विशेषज्ञ परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी इंटर कॉलेज) में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 402 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं।

शिविर में चिकित्सा परामर्श देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपांशु एवं डॉ. शुभम सिंह, शिशु रोग विभाग से डॉ. हरीश, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. रागिनी गुलाटी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपां

क चैधरी, ईएनटी विभाग से डॉ. आरुषि, सर्जरी विभाग से डॉ. पलक, तथा नेत्र रोग विभाग से डॉ. अमनजोत एवं डॉ. वैष्णवी ने चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस अवसर पर महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा रस्तोगी ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज न केवल एक उत्कृष्ट प्रशासक हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में उनकी सेवा-भावना अत्यंत प्रेरणादायी है।

यह स्वास्थ्य शिविर उसी समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है, जो आज की पीढ़ी को भी सेवा और सहयोग की दिशा में प्रेरित करता है। शिविर को सफल बनाने में जितेन्द्र नेगी, सचिव एमकेपी इण्टर काॅलेज, प्रवक्ता श्रीमती अर्चना पंत, श्रीमती अनीता नेगी, श्रीमती लता भण्डारा, श्रीमती किरण, श्रीमती लता राणा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top