देहरादून – उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नेताला के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी रहने के बाद आखिरकार सड़क को क्लियर कर दिया गया है, जिससे अब गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिली है। प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा।
हालांकि, क्षेत्र में अब भी बारिश की संभावना बनी हुई है, ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें। मार्ग पर फिसलन और अचानक मलबा गिरने की आशंका को देखते हुए धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।