Breaking News
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में
नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में

आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का खुलासा, प्लास्टिक बोतल के ढक्कन में छिपाया गया था 170 ग्राम सोना

IGI Airport gold smuggling: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी की एक अनोखी कोशिश नाकाम कर दी। दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-996 से आए एक भारतीय यात्री के पास से 170 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे उसने बड़ी चालाकी से प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन के नीचे छिपा रखा था।

ग्रीन चैनल से निकलते वक्त पकड़ा गया यात्री

घटना 25 अक्टूबर की सुबह की है, जब यात्री ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। कस्टम अधिकारियों ने पहले से ही संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी हुई थी और गुपचुप तरीके से उसे फ्लाइट गेट से ट्रैक कर रहे थे। जांच के दौरान जब उसके बैग को एक्स-रे मशीन से गुजारा गया, तो स्क्रीन पर संदिग्ध आकृति दिखाई दी। इसके बाद जब बोतल की बारीकी से जांच की गई, तो उसके कैप के नीचे गोल आकार का सोने का टुकड़ा बरामद हुआ।

कस्टम ने जब्त किया सोना, जांच जारी

कस्टम विभाग ने बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यात्री किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।

Back To Top