Breaking News
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

आईपीएल 2024 के 63वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2024 के 63वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने 

अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के 63वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 13 मई को खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर टीम ने पहले ही आईपीएल 2024 के लिए प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2024 के प्लऑफ की रेस में बनी हुई है। गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अपने आखिरी दो बचे हुए मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है, अगर वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चाहती है। ऐसे में इस अहम मुकाबले से पहले जानते है अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बॉलर्स या बैटर्स किसको फायदा होगा?

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खाला जाएगा। गुजरात की टीम ने अपने आखिरी मैच में सीएसके के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं, केकेआर की टीम मुंबई को रौंदकर सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

अगर बात करें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की तो यहां पर बल्लेबाजों की चांदी होती है, जैसा कि पिछले मैच में दो शतकीय पारियां देखने को मिली थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने कुल 32 मैचों की मेजबानी की हैं, जिसमें 14 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 18 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत हासिल हुई। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 से 180 रनों के करीब रहा है।

गुजरात टाइटंस और केकेआर के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करे तो  बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल तीन बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से गुजरात ने 2 मैच में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई है। अब दोनों टीमों का सामना 13 मई को होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top