Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

हरक सिंह रावत का नर्सिंग एकता मंच को समर्थन, “कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन”

हरक सिंह रावत का नर्सिंग एकता मंच को समर्थन, “कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन”

देहरादून: नर्सिंग एकता मंच के मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस और नर्सिंग स्टाफ के बीच हुई धक्का–मुक्की के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने नर्सिंग कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और उन्हें चोटिल करने का प्रयास किया। इसी को लेकर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने गुरुवार को एकता विहार धरना स्थल पहुंचकर नर्सिंग एकता मंच को अपना समर्थन दिया।

एसएसपी से मिलकर पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग

धरना स्थल पर पहुंचे डॉ. रावत ने कहा कि वे घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा: “मैं एसएसपी अजय सिंह से मिलकर उन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग करूंगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे।”

भाजपा की महिला नेत्रियों पर साधा निशाना

डॉ. रावत ने इस मामले में भाजपा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ तो भाजपा ने मोर्चा खोल दिया, लेकिन नर्सिंग महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर भाजपा की महिला नेत्रियां चुप क्यों हैं? उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया जाता है तो नर्सिंग कर्मचारी भी उन्हें माफ करने को तैयार हैं।

स्थान पर मौजूद नर्सिंग एकता मंच की महिलाएं आक्रोशित

धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं का कहना है कि वे अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगी।

Back To Top