Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

हरियाणा विधानसभा चुनाव- BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

हरियाणा विधानसभा चुनाव- BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और सभी पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। इस क्रम में, कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा की जनता के लिए 20 सूत्रीय ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।

BJP के संकल्प पत्र के प्रमुख वादे:
24 फसलों की MSP पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने ₹2000 दिए जाएंगे।
हर घर गृहिणी योजना के तहत ₹500 में गैस सिलिंडर मिलेगा।
अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा नौकरी देने का वादा।
OBC उद्यमियों को ₹25 लाख तक का कर्ज मिलेगा।
ग्रामीण छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
हर जिले में ओलंपिक खेलों की ट्रेनिंग की सुविधा होगी।
पिछड़ी जातियों के लिए अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाए जाएंगे।
2 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने का वादा।
नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख घर बनाए जाएंगे।
फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी।
चिरायु आयुष्मान योजना के तहत ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सेवा मुफ्त होगी।
मासिक पेंशन साइंटिफिक फॉर्मूले के तहत बढ़ाई जाएगी।
BJP का यह घोषणापत्र राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है और इसे चुनावी जीत की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top