BSEH Exam 2025-26: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। जिन विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होना है, वे 6 नवंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने आवेदन शुल्क, विलंब शुल्क और रिफंड प्रक्रिया से जुड़ी सभी अहम जानकारियाँ भी जारी की हैं।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 50 रुपये, प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपये, कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये, प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपये और अतिरिक्त विषय 11वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विषय आवेदन शुल्क रखा गया है। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 रखी गई है।
विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि सीमा
बिना विलंब शुल्क 06-11-2025 से 25 नवंबर तक एक भी पैसा नहीं लगेगा,पहली विलंब अवधि 26-11-2025 से 02-12-2025 तक 100 रुपये, दूसरी विलंब अवधि 03-12-2025 से 09-12-2025 तक 300 रुपये, अंतिम विलंब अवधि 10-12-2025 से 16-12-2025 तक 1000 रुपये विलंब हल्क लिओया जाएगा।
डबल फीस रिफंड के लिए दिशा-निर्देश (केवल नियमित विद्यार्थियों के लिए)
यदि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण किसी विद्यार्थी ने एक ही परीक्षा के लिए दो बार शुल्क जमा कर दिया है,
तो बोर्ड ने डबल फीस रिफंड (Excess Fee Refund) की सुविधा दी है।
आवेदन भेजने का तरीका
सेकेंडरी (10वीं) के लिए ईमेल करें: assec@bseh.org.in
सीनियर सेकेंडरी (12वीं) के लिए ईमेल करें: assrs@bseh.org.in
रिफंड के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के 60 दिनों के भीतर भेजना आवश्यक है। आवेदन के साथ Beneficiary Name, Account No., IFSC Code, Branch और फीस भुगतान का सबूत संलग्न करना होगा। समय सीमा के बाद भेजे गए प्रार्थना-पत्र अस्वीकार कर दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in
पर जाएं।
लॉगिन कर “ऑनलाइन पंजीकरण दिशा-निर्देश” ध्यान से पढ़ें।
प्रत्येक विद्यार्थी का फॉर्म भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
सभी विवरण जाँचकर फॉर्म सबमिट करें।
समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
