Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त

देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त

मसूरी में मजदूरों के घर पर गिरा मलबा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मुख्य बाजार में मलबा आने से कई दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं मसूरी में मजदूरों के आवास पर मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, सहस्रधारा के कार्डीगाड़ बाजार में रात करीब साढ़े 11 बजे बादल फटने के बाद मलबे ने तबाही मचाई। दो से तीन होटल और करीब 7–8 दुकानें ध्वस्त हो गईं। घटना के बाद सौ से अधिक लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इस दौरान एक से दो लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई गई है, जिनकी तलाश जारी है।

आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, रात दो बजे एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं, लेकिन भारी मलबे के कारण वे घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी रास्ता साफ करने में जुटी है।

इधर देहरादून में तमसा नदी उफान पर है। टपकेश्वर मंदिर परिसर जलमग्न हो गया और शिवलिंग तक डूब गया। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। रायपुर क्षेत्र के आईटी पार्क के पास भी भारी मात्रा में मलबा आने से हालात बिगड़े, हालांकि राहत दलों ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

वहीं मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में मजदूरों की झुग्गियों पर देर रात मलबा गिरा। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय पुलिस और लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्रधारा की घटना पर चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा कि प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ राहत व बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रभावितों के सकुशल होने की प्रार्थना की और आश्वासन दिया कि वे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Back To Top