Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

एचआरडीए की पहल, हरिद्वार नारसन प्रवेश द्वार का होगा सौंदर्यीकरण

एचआरडीए की पहल, हरिद्वार नारसन प्रवेश द्वार का होगा सौंदर्यीकरण

हरिद्वार:हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण हरिद्वार नारसन प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण करेगा। इसके लिए प्रवेश द्वार का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रुपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत प्रवेश द्वार के दोनों ओर एक किमी के दायरे में आकर्षक फूलों की पौध लगाई जाएगी। साथ ही पौधारोपण भी किया जाएगा ताकि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को अच्छा अनुभव प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आई.ए.एस सोनिका के निर्देशानुसार एचआरडीए की टीम ने हरिद्वार नारसन के प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ किए गए संयुक्त निरीक्षण शनिवार को किया गया।

हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आई.ए.एस सोनिका ने बताया कि नियोजित विकास के साथ—साथ हरिद्वार के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नारसन स्थित उत्तराखण्ड प्रवेश द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए प्रवेश द्वार के दोनों ओर करीब एक किमी तक के एरिया में आकर्षक फूलों की पौध लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य आकर्षक डिस्पले भी लगाया जाएगा। ताकि उत्तर प्रदेश की ओर से सड़क मार्ग के जरिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव हो सके। इसके अलावा अन्य प्रवेश द्वारों पर भी इसी तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीमों को निर्देशित किया गया है।

Back To Top