Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

वकील महजबीन की संदिग्ध मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

वकील महजबीन की संदिग्ध मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

उत्तरप्रदेश: बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता महजबीन की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति तलहा और उसकी मां असमा सकलैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फरवरी में हुई थी शादी, दहेज को लेकर चलता था विवाद

महजबीन सहसवानी टोला निवासी एक जज की भतीजी थीं और वकालत करती थीं। उनका निकाह इसी वर्ष फरवरी में प्रेमनगर के शाहबाद निवासी तलहा से हुआ था। परिजन लंबे समय से दहेज को लेकर विवाद की शिकायत करते आ रहे थे। आरोप है कि तलहा और उसकी मां असमा कार सहित अतिरिक्त सामान की मांग को लेकर महजबीन पर लगातार दबाव बनाते थे।

27 नवंबर को मिली मौत की जानकारी

27 नवंबर को महजबीन की मौत की खबर सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता हाशिम अंसारी ने पति तलहा, ससुराल पक्ष समेत आठ लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

रात में हुई घटना, अस्पताल पहुंचा आरोपी

जांच में सामने आया कि घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि महजबीन को गंभीर हालत में तलहा अपने एक रिश्तेदार के अस्पताल लेकर गया। अस्पताल कर्मियों ने ही महजबीन के मायके पक्ष को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और भावनात्मक उबाल में उन्होंने तलहा, उसकी मां असमा और उसके पिता मेहंदी हसन की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह तलहा और उसकी मां को बचाकर थाने भेजा। मेहंदी हसन वहां से भाग निकला।

मृतका के गले पर गहरा निशान

सूत्रों के मुताबिक महजबीन के गले पर गंभीर चोट के निशान थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Back To Top