Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

अवैध हथियार, शराब और गांजा बरामद, साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध हथियार, शराब और गांजा बरामद, साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली: नए साल से पहले राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन आघात 3.0 चलाया। साउथ-ईस्ट जिले में चलाए गए इस व्यापक अभियान के तहत पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, निवारक कार्रवाई के तहत 504 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर भी शिकंजा कसा गया। इसके अलावा, प्रॉपर्टी क्राइम में लिप्त 10 अपराधियों और 5 ऑटो-लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 1,306 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की। इसमें 21 देसी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जुए के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹2,30,990 नकद बरामद किए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का मुख्य उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Back To Top