Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

लोनी में फ्री गैस सिलिंडर का झांसा, स्कूटी सवार ठग महिला से लाखों के गहने लेकर फरार

लोनी में फ्री गैस सिलिंडर का झांसा, स्कूटी सवार ठग महिला से लाखों के गहने लेकर फरार

गाजियाबाद: क्षेत्र में ठगी की एक नई वारदात सामने आई है, जहां फ्री में गैस सिलिंडर दिलाने का लालच देकर एक स्कूटी सवार युवक ने महिला को शिकार बना लिया। आरोपी महिला को अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उससे करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण उतरवा कर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता शकलपुर गांव निवासी वीरवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर एक युवक स्कूटी से उनके पास आया और चिरोड़ी गांव में मुफ्त गैस सिलिंडर मिलने की जानकारी दी। उसने महिला को वहां चलने के लिए राजी कर लिया और स्कूटी पर बैठा लिया।

आरोप है कि गांव से बाहर निकलने के बाद युवक ने रास्ते में स्कूटी रोक दी और बातों में उलझाकर महिला के गले की सोने की चेन और कानों के कुंडल उतरवा लिए। आभूषण अपने पास रखने के बाद वह महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

कुछ समय तक इंतजार करने के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी की तलाश की, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें आरोपी की स्कूटी ट्रेस हो गई है।

Back To Top