Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

ऑस्कर 2026 की रेस में भारत, टॉप 15 में शामिल ‘होमबाउंड’ पर टिकी निगाहें

ऑस्कर 2026 की रेस में भारत, टॉप 15 में शामिल ‘होमबाउंड’ पर टिकी निगाहें

Oscar 2026 Nomination: मार्च में होने वाले 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशन का एलान आज गुरुवार को किया जाएगा। इस खास मौके पर अभिनेता डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन नामांकित फिल्मों और कलाकारों के नामों की घोषणा करेंगे। दुनियाभर के सिनेप्रेमियों की नजरें इस प्रतिष्ठित इवेंट पर टिकी हुई हैं, खासतौर पर भारत के लिए यह दिन बेहद अहम माना जा रहा है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को होगा। नॉमिनेशन की घोषणा अमेरिकी समयानुसार सुबह 8:30 बजे (ईएसटी) की जाएगी, जबकि भारतीय दर्शक इसे शाम करीब 7 बजे लाइव देख सकेंगे। यह कार्यक्रम एकेडमी अवॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट Oscar.com और Oscar.org के अलावा फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत की ओर से नीरज घेवान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ऑस्कर 2026 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में टॉप 15 शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। अब इन 15 फिल्मों में से सिर्फ 5 को ही फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा, जिसका फैसला आज कुछ ही घंटों में हो जाएगा।

‘होमबाउंड’ के अलावा कई अन्य भारतीय फिल्में भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा जारी पात्र फिल्मों की सूची में ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा: चैप्टर 1’, ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘टूरिस्ट फैमिली’, ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’ को भी जगह मिली है। इन फिल्मों को विभिन्न प्रमुख कैटेगरी में योग्य माना गया है।

फिल्म ‘होमबाउंड’ की बात करें तो इसमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Back To Top