Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस वर्ष के बैच में 15 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 36 आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की सफलता की प्रशंसा की और अपने आगामी कार्यभार के बारे में उनसे सुझाव और मार्गदर्शन मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें देश की संस्कृति को गर्व और गरिमा के साथ आत्मसात करने की सलाह दी, और जहां भी तैनात हों, वहां इसे प्रदर्शित करने का प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत आचरण सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में औपनिवेशिक मानसिकता से ऊपर उठना और खुद को देश के गौरवशाली प्रतिनिधि के रूप में पेश करना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने विश्व मंच पर भारत की बदलती धारणा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब भारत विश्व के साथ समान स्तर पर, परस्पर सम्मान और गरिमा के साथ जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने कोविड महामारी का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को विदेश में तैनाती के दौरान भारतीय समुदाय के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखने की भी सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top