Breaking News
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

भारत की बल्लेबाज़ी ढही, ईडन गार्डन्स टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 30 रन से रचा इतिहास

भारत की बल्लेबाज़ी ढही, ईडन गार्डन्स टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 30 रन से रचा इतिहास

India vs South Africa 1st Test: ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट ने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया, जहाँ उम्मीदों के विपरीत भारतीय टीम महज़ 93 रन पर ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका ने 30 रन से यादगार जीत दर्ज की। यह जीत मेहमान टीम के लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि भारत की सरज़मीं पर उन्हें 15 साल बाद टेस्ट में सफलता मिली है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से मात देकर दो मैचों की सीरीज में शानदार बढ़त हासिल कर ली। 124 रनों का मामूली लक्ष्य भी भारतीय टीम हासिल नहीं कर सकी और स्पिन जाल में फँसकर तीसरे ही दिन पूरी तरह बिखर गई।

मैच का टर्निंग पॉइंट साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर साइमन हार्मर साबित हुए, जिन्होंने मैच में कुल 8 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ों को बार–बार चकमा दिया। उनका यह प्रदर्शन भारत में किसी विदेशी स्पिनर का सबसे प्रभावशाली स्पेल माना जा रहा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 159 रन पर समेट दी गई। भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने 5/27 लेकर मेहमान बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। जवाब में भारत ने 189 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली।

इसके बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 153 रन जोड़े। इस दौरान टेम्बा बावुमा ने नाबाद 55 रन ठोके, जबकि भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य छोटा जरूर था, लेकिन गेंद घूमना शुरू हो चुकी थी और तीसरे दिन पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल होती गई।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। मार्को जानसेन ने यशस्वी जायसवाल (0) और केएल राहुल (1) को जल्दी चलता किया। उसके बाद हार्मर ने एक–एक करके भारत की मध्यक्रम और निचले क्रम की कमर तोड़ दी।
वॉशिंगटन सुंदर (18) और कुलदीप यादव (26) ने थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने भारत का पीछा नहीं छोड़ा।

मैच जीतने के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि “भारत में जीतना हमेशा चुनौती होती है। हमारी गेंदबाज़ी ने कमाल किया, हार्मर ने टीम की जीत की नींव रखी। हमने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी और नतीजा हमारे पक्ष में आया।”

वहीं भारतीय टीम की हार ने टीम कॉम्बिनेशन और बैटिंग ऑर्डर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर कप्तान शुभमन गिल के अनफिट होने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ गया, जिसे ऑलराउंडर्स संभाल नहीं सके। स्पिन पिच पर ही चार स्पिनरों के साथ उतरना और फिर उसी पिच पर हार जाना टीम की तैयारी पर बड़ा प्रश्नचिह्न छोड़ गया है।

Back To Top