Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

इंफ्लुएंसर ओरी ड्रग्स केस में समन के बावजूद नहीं पहुंचे, रातभर कॉन्सर्ट में मस्ती करते दिखे

इंफ्लुएंसर ओरी ड्रग्स केस में समन के बावजूद नहीं पहुंचे, रातभर कॉन्सर्ट में मस्ती करते दिखे

बॉलीवुड सितारों के साथ अक्सर दिखाई देने वाले मशहूर इंफ्लुएंसर ओरी का नाम एक बड़े ड्रग्स केस में सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। गुरुवार सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट में पेश होने का नोटिस भेजा गया था, लेकिन ओरी पुलिस के सामने हाज़िर नहीं हुए।

इसके उलट, उसी रात ओरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर किए, जिनमें वह अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के मुंबई में हुए म्यूज़िक कॉन्सर्ट में झूमते हुए दिखाई दिए। वीडियो में वह दोस्तों के साथ मस्ती करते और कुछ तस्वीरों में विवादित हाथ के इशारे करते भी नज़र आए।

सूत्रों के अनुसार, समन की अनदेखी किए जाने पर अब मुंबई पुलिस उन्हें दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी में है। यदि इसके बाद भी ओरी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

252 करोड़ के ड्रग्स केस में आया नाम

मुंबई पुलिस ने बुधवार को 252 करोड़ रुपये से जुड़े ड्रग्स मामले में ओरी का नाम सामने आने के बाद उन्हें समन भेजा था। पुलिस चाहती थी कि वह गुरुवार सुबह पूछताछ के लिए मौजूद रहें, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

पहले भी रह चुके विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब ओरी किसी विवाद में फंसे हों। इसी साल मार्च में वे अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए थे। आरोप है कि उन्होंने वहां एक होटल में शराब पार्टी की थी, जबकि कटरा और वैष्णो देवी क्षेत्र में शराब पीना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उस मामले में भी पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

स्टारकिड्स के करीबी, पार्टियों में हमेशा सुर्खियों में

ओरी बॉलीवुड पार्टियों में अपनी मौजूदगी और स्टारकिड्स से दोस्ती के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका पहचानने वाला सिग्नेचर पोज़ भी अक्सर कैमरों में कैद होता है। उनके करीबी दोस्तों में जान्हवी कपूर, सुहाना खान, आर्यन खान जैसे नाम शामिल हैं।

Back To Top