Breaking News
चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेश के अस्पतालों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर
चारधाम यात्रा से पहले धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेश के अस्पतालों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट
मंगल दलों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका – रेखा आर्या
मंगल दलों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका – रेखा आर्या
व्हाट्सएप में जल्द आएगा नया फीचर, अब इमोजी ही नहीं, स्टिकर से भी दे सकेंगे रिएक्शन
व्हाट्सएप में जल्द आएगा नया फीचर, अब इमोजी ही नहीं, स्टिकर से भी दे सकेंगे रिएक्शन
भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक
भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक
मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ की बैठक
क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई पंचमुखी भोग मूर्ति
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई पंचमुखी भोग मूर्ति
झेलम नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप
झेलम नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को अस्पताल से जल्द मिलेगी छुट्टी

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को अस्पताल से जल्द मिलेगी छुट्टी

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से मिले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र

चिकित्सकों ने कहा, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के स्वास्थ्य का हाल लिया। कुछ दिनों से स्वामी रामभद्राचार्य अस्वस्थ चल रहे हैं और बीते शनिवार उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका सघन जांच एवं उपचार किया जा रहा है।

पूर्व सीएम ने उपचार कर रहे डॉक्टर्स की टीम ( डॉ. लवकुश, डॉ. सुधीर और डॉ. अमर पाल) से स्वामी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और शीघ्र ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रसन्नता की बात है कि राम जी की कृपा से स्वामी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों धार्मिक और आध्यात्मिक ग्रंथों की रचना करने वाले और हमारे राष्ट्र की धरोहर पूज्य स्वामी शीघ्र स्वस्थ होकर लौटें और राममय भारत का पुनः मार्गदर्शन करें ऐसी हम सब कामना करते हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर देहरादून सुनील उनियाल (गामा), अस्पताल प्रशासन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top