Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; मथुरा में विशेष दर्शन व्यवस्था

देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; मथुरा में विशेष दर्शन व्यवस्था

दिल्ली/एनसीआर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आज पूरे देश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य एनसीआर क्षेत्रों में मंदिरों, चौकों और गलियों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है।

नोएडा के सेक्टर 32 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी समारोह की भव्यता देखते ही बन रही है। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और भजन-कीर्तन, झांकियों और विशेष पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।

मथुरा में दर्शन समय में बदलाव, नंद महोत्सव 17 अगस्त को

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भी जन्माष्टमी की तैयारियां चरम पर हैं। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में विशेष परिवर्तन किया गया है। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के अनुसार यह बदलाव श्रद्धालुओं की भीड़ और अनुष्ठानों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने जानकारी दी कि 15 अगस्त को दर्शन पूर्ववत होंगे। 16 अगस्त को सुबह 6:00 से 6:15 बजे तक पंचामृत अभिषेक के दर्शन कराए जाएंगे, इसके बाद 6:30 बजे मंगल दर्शन और लगभग 8:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे।

दिनभर में ग्वाल दर्शन, राजभोग, और संध्या आरती के पश्चात रात 10 बजे जागरण झांकी आयोजित होगी। मध्यरात्रि 11:45 पर ठाकुरजी के जन्म के दर्शन होंगे।

17 अगस्त को भव्य नंद महोत्सव

17 अगस्त की सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण में नंद महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके बाद दर्शन सभी भक्तों के लिए खुले रहेंगे। शयन दर्शन शाम 4:30 से 5:00 बजे तक होंगे।

प्रशासन की अपील: भीड़ में न लाएं बुजुर्ग और छोटे बच्चे

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बुजुर्ग, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दर्शन के लिए मंदिर न लाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top