Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

लखनऊ में जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं और दी समाधान की गारंटी

लखनऊ में जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं और दी समाधान की गारंटी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास में आयोजित जनता दर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी पात्र नागरिक को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए और समस्याओं के समाधान में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में कुल 42 लोग अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। इसमें पांच लोगों ने चिकित्सा संबंधी आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल से आवश्यक एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार हमेशा से ही ऐसे मामलों में आर्थिक मदद प्रदान कर रही है, ताकि किसी का इलाज आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो।

इसके अलावा, कई लोग पुलिस कार्यवाही और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत लेकर आए। मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतें स्वीकार कीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

कुछ नागरिकों ने आवास की भी मांग की। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम/सीएम आवास योजनाओं के तहत पात्र लोगों को लाभ दिलाने में कोई बाधा नहीं आए और सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन के दौरान जोर देकर कहा कि सरकार हर स्तर पर आम नागरिकों की मदद के लिए तत्पर है और योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Back To Top