Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी पहुंची लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी पहुंची लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

लखनऊ। देश के कई प्रमुख शहरों की यात्रा पूरी करने के बाद जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंची। इस अवसर पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया और खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ट्रॉफी का आगमन राज्य के गौरवशाली खेल इतिहास की याद दिलाता है। उन्होंने कहा, “हॉकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का योगदान देश के लिए अविस्मरणीय रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म इसी धरा पर हुआ था, और उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए राज्य सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कर रही है।”

योगी आदित्यनाथ ने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय हॉकी के एक और महान खिलाड़ी के.डी. सिंह बाबू का जन्म भी उत्तर प्रदेश में हुआ था। सरकार उनके बाराबंकी स्थित पैतृक आवास को एक अत्याधुनिक म्यूज़ियम में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।

गौरतलब है कि भारत की मेजबानी में जूनियर हॉकी विश्वकप का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरई में किया जाएगा। ट्रॉफी का यह दौरा टूर्नामेंट से पहले देशभर में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Back To Top