Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 24 घंटे में मिले 155 मिलियन से ज्यादा व्यूज

कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 24 घंटे में मिले 155 मिलियन से ज्यादा व्यूज

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर बुधवार को जयपुर में सिनेमा का मंदिर कहे जाने वाले राज मंदिर में लॉन्च हुआ. 24 घंटे में ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है, यह सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है. हाल ही में कार्तिक ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ये सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है।

भूल भुलैया 3 की दिवाली पर सिंघम अगेन से सिनेमाघरों में टक्कर होने वाली है. दोनों के ट्रेलर भी आस पास ही रिलीज हुए हैं. पहले सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इसे 24 घंटे में 138 व्यूज मिले. वहीं बुधवार को कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे 24 घंटे में 155 मिलियन व्यूज मिले. जिससे भूल भूलैया 3 ने व्यूज के मामले में सिंघम अगेन को भी मात दे दी है. कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद, ये दिवाली भूल भुलैया वाली. पोस्टर पर लिखा है- हिस्टोरिक, भूल भुलैया 3 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं ये 24 घंटे में 155 मिलियन से ज्यादा व्यूज पाने वाला पहला हिंदी ट्रेलर बन गया है।

3.50 मिनट के ट्रेलर में अगर किसी सीन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है तो वो है विद्या और माधुरी का डांस. हालांकि डांस की छोटी सी झलक ही ट्रेलर में दिखाई गई है लेकिन उसे भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. एक ने लिखा- विद्या और माधुरी का डांस क्या बात, मैं तो इसी के लिए एक्साटेड हूं. एक ने लिखा- ओ माय गॉड एक नहीं बल्कि दो मंजूलिका. एक ने कमेंट किया- ये पूरी तरह से विद्या और माधुरी की मूवी है।

1 नवंबर को भूल भुलैया 3 की टक्कर अजय देवगन की सिंघम अगेन से होने वाली है. सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ जैसी बेहतरीन मल्टीस्टारर कास्ट है. वहीं भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डीमरी, विजय राज जैसे कलाकार खास रोल प्ले कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगी कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top