Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

सदर तहसील में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

सदर तहसील में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

मेरठ: उत्तरप्रदेश में मेरठ के सदर तहसील में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लेखपाल जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर महिला से पैसे की मांग कर रहा था और रिश्वत न देने पर काम रोकने की धमकी दे रहा था।

जानकारी के अनुसार, गेझा गांव निवासी एक महिला ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह अपनी पौना बीघा जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए 29 अक्तूबर को सदर तहसील पहुंची थी। वहां मौजूद लेखपाल ऋषभ चौहान ने उससे कहा कि चाहे जमीन एक गज की हो या पौना बीघा, बिना पांच हजार रुपये लिए वह कोई काम नहीं करेगा।

महिला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने मामले की जांच के बाद सोमवार को तहसील परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही लेखपाल ने महिला से केमिकल लगे पांच हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने लेखपाल को तुरंत हिरासत में लेकर देहली गेट थाने भेज दिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एंटी करप्शन विभाग की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Back To Top