Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

‘लोका चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 61 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘लोका चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 61 करोड़ के पार पहुंची कमाई

सिनेमाघरों में एक साथ 6 नई फिल्में रिलीज़ हुई हैं। इनमें से कुछ फिल्मों ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई भी की है, लेकिन मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ की रफ्तार पर इसका जरा भी असर नहीं पड़ा। 30 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगातार अच्छे कलेक्शन के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। खास बात यह है कि वीकडेज़ में भी फिल्म रोज़ाना 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर रही है।

फिल्म की कमाई का ग्राफ
फिल्म ने पहले दिन 2.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 4 करोड़ रुपये पहुंचा। वीकेंड पर फिल्म ने शानदार उछाल दर्ज की—शनिवार को 7.6 करोड़ और रविवार को 10.1 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद हफ्तेभर में फिल्म लगातार 7 करोड़ से ऊपर कमाई करती रही। पहले हफ्ते का कुल कारोबार 54.7 करोड़ रुपये रहा।

टोटल कलेक्शन
नौवें दिन तक ‘लोका चैप्टर 1’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61.09 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसी अवधि में रिलीज़ हुई मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ महज 22.66 करोड़ रुपये तक ही सिमट गई, जबकि दर्शकों की पहली पसंद ‘लोका चैप्टर 1’ बनी रही।

नई फिल्मों के बीच भी कायम है पकड़
कल रिलीज़ हुई ‘द बंगाल फाइल्स’, ‘बागी 4’, ‘द कंज्यूरिंग’, ‘उफ्फ ये सिय्यापा’ और ‘दिल मद्रासी’ जैसी फिल्मों ने पहले दिन ठीक-ठाक बिज़नेस किया। लेकिन इनका असर ‘लोका चैप्टर 1’ की कमाई पर नहीं पड़ा। यह फिल्म लगातार अपने दमदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल हो रही है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘लोका चैप्टर 1’ में कल्याणी प्रियदर्शन, टोविनो थॉमस, नास्लेन के गफूर और सैंडी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है, जबकि इसे दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है। कहानी एक रहस्यमयी लड़की ‘चंद्रा’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दुश्मनों को सबक सिखाती है।

(साभार)

Back To Top