Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी से किया पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी से किया पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध

देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पदमा सिद्धि फिल्म प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं अविनाश ध्यानी द्वारा निर्देशित पहाड़ी फिल्म “फूली” को टैक्स फ्री करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पहाड़ी फिल्म “फूली” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सर्व शिक्षा अभियान जैसे विषयों पर आधारित है।

महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि यह फिल्म बेहद प्रेरणादायक है। इसमें पहाड़ के गांवों में रह रहे बच्चों के संघर्ष को दिखाया गया है। फूली फिल्म को स्कूली बच्चों को अवश्य दिखाना चाहिए ताकि वह इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और देश की सेवा करें।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी फिल्म “फूली”देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न सिनेमाघर में दिखाई गई जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है इसलिए इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने महाराज के अनुरोध को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस को देखकर इसे टैक्स फ्री करवाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top