Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

प्रयागराज में पत्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

प्रयागराज में पत्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पत्रकार एल.एन. सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के मुख्य आरोपी विशाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 एक दिन पहले हुआ था विवाद

एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले पत्रकार एल.एन. सिंह और आरोपी विशाल के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। इसी रंजिश में विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुल्दाबाद क्षेत्र से चाकू खरीदा और गुरुवार देर शाम सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 एक आरोपी फरार, दो संदिग्धों से पूछताछ

पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।

 मौके से जुटाए गए साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लेकर यह पुष्टि की गई कि हमला करने वाला विशाल ही था। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए की गई घेराबंदी में मुठभेड़ हुई और वह घायल अवस्था में पकड़ा गया।

 पुलिस बोली – किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।”

Back To Top