Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

आंध्र के मारेदुमिल्ली में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर

आंध्र के मारेदुमिल्ली में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने माओवादी नेटवर्क पर लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद राज्य के मारेदुमिल्ली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सात माओवादियों को मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए उग्रवादियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं और सभी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग के एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए उग्रवादियों में एक अहम माओवादी मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर भी था। शंकर श्रीकाकुलम का रहने वाला था और आंध्र–ओडिशा बॉर्डर पर संगठन का महत्वपूर्ण जिम्मेदार माना जाता था। तकनीकी मामलों, हथियारों और संचार तंत्र में उसकी गहरी विशेषज्ञता थी।

इधर, राज्यभर में चलाए गए तलाशी और अभियान में पुलिस ने करीब 50 भाकपा (माओवादी) कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये अभियान कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकिनाड़ा और डॉ. बी.आर. आंबेडकर कोणासीमा जिलों में एक साथ चलाए गए। अधिकारियों का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से माओवादी संगठन के दक्षिण बस्तर और दंडकारण्य क्षेत्र में सक्रिय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में वरिष्ठ माओवादी कैडर, संचार विशेषज्ञ, सशस्त्र प्लाटून के सदस्य और अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी माड़वी हिड़मा के करीबी माने जाते थे और उसकी टीम में सक्रिय भूमिका निभाते थे। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई संगठन की कमर तोड़ने वाली साबित होगी।

Back To Top