Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर चौबट्टाखाल में बैठक

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर चौबट्टाखाल में बैठक

उपजिलाधिकारी ने निर्धन बालिकाओं को सामग्री वितरण के निर्देश

पौड़ी-  उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जागरूकता और लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने कहा कि ब्लॉक टास्क फोर्स की उपलब्ध धनराशि का उपयोग जरूरतमंद और निर्धन बालिकाओं की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र बालिकाओं को स्वेटर, जूते और अन्य आवश्यक सामग्री वितरण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी बालिका संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। ब्लॉक टास्क फोर्स की राशि का उपयोग सीधे जरूरतमंद बच्चियों तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। कहा कि सभी विभाग संयुक्त रूप से कार्य करें ताकि क्षेत्र में बेटियों के प्रति सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो सके।

 इस अवसर पर बैठक में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग पोखड़ा, बाल विकास परियोजना अधिकारी एकेश्वर/पोखड़ा सहित सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया।

Back To Top