Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान

Jharkhand Municipal Election: झारखंड में लंबे समय से अटके नगर निकाय चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 48 नगर निकायों में चुनाव कराने की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके तहत 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में पहली बार नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं, जिससे यह चुनाव बेहद अहम हो जाता है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सभी प्रत्याशियों को 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

इन चुनावों में राज्य के 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2020 के बाद से कोरोना महामारी और ओबीसी आरक्षण से जुड़े कानूनी अड़चनों के कारण चुनाव नहीं हो सके थे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस और झामुमो समेत सभी प्रमुख दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब 23 फरवरी को मतदाता अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे, जो आने वाले समय में नगरों के विकास और प्रशासन की दिशा तय करेंगे।

Back To Top