Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

न्यू ईयर के जश्न को तैयार मसूरी, बढ़ी पुलिस तैनाती और बदला ट्रैफिक प्लान

न्यू ईयर के जश्न को तैयार मसूरी, बढ़ी पुलिस तैनाती और बदला ट्रैफिक प्लान

Dehradun-Mussoorie Route Divert: नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मसूरी पूरी तरह सज चुकी है। होटल, बाजार और पर्यटन स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। सैलानियों के लिए होटलों में विशेष न्यू ईयर पैकेज और मनोरंजन कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।

सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि नए साल के मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर पुलिस मौजूद रहेगी। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर बड़ी बसों को किंग्रेग में रोका जाएगा और जरूरत पड़ने पर शटल सेवा भी चलाई जाएगी। पीएसी की एक पुरुष और एक महिला प्लाटून की तैनाती के साथ देर रात तक गश्त की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल को लेकर होटल कारोबारियों में उत्साह है। फिलहाल करीब 50 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि 31 दिसंबर तक इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। बड़े और स्टार कैटेगरी होटलों में बुकिंग लगभग 60 फीसदी तक पहुंच चुकी है।

नगर पालिका प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि शहर को सजाया गया है और साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है।

देहरादून से मसूरी के लिए बदला ट्रैफिक रूट

सैलानियों को जाम से राहत देने के लिए देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए 30 दिसंबर से 31 दिसंबर की रात तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

रूट प्लान इस प्रकार रहेगा:

▶ दिल्ली, रुड़की, सहारनपुर से आने वाले पर्यटक

  • मोहंड

  • आईएसबीटी

  • शिमला बाईपास

  • सेंट ज्यूड्स चौक

  • बल्लूपुर चौक

  • गढ़ी कैंट तिराहा

  • अनारवाला तिराहा

  • जोहड़ी गांव

  • मसूरी रोड

  • कुठाल गेट

  • मसूरी

▶ दिल्ली, हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाले वाहन

  • जोगीवाला

  • मोहकमपुर फ्लाईओवर (यू-टर्न)

  • पुलिया नंबर-6

  • रिंग रोड

  • लाडपुर तिराहा

  • सहस्रधारा क्रॉसिंग

  • आईटी पार्क

  • किरशाली चौक

  • साईं मंदिर तिराहा

  • मसूरी डायवर्जन

  • कुठाल गेट

  • मसूरी

मसूरी में निर्धारित पार्किंग स्थल

पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैंप्टी टैक्सी स्टैंड, टाउनहॉल के नीचे, किंग्रेग, होटल पार्किंग, अटल उद्यान रोड, मैसानिक लॉज बस अड्डा, कुलड़ी और गज्जी बैंड क्षेत्र।

देहरादून में पार्किंग व्यवस्था

रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, घंटाघर के पास एमडीडीए पार्किंग और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स (तहसील चौक)।

प्रशासन ने सैलानियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रूट और पार्किंग की जानकारी जरूर लें।

री जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 30 दिसंबर से लागू कर दी गई है और 31 दिसंबर की रात तक प्रभावी रहेगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए साल पर अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसलिए सुचारु यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

प्रशासन ने सैलानियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट और पार्किंग की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Back To Top