Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

भारी बारिश के बाद टूटी मसूरी की सड़कें, मॉल रोड की मरम्मत शुरू

भारी बारिश के बाद टूटी मसूरी की सड़कें, मॉल रोड की मरम्मत शुरू

देहरादून- पहाड़ों की रानी मसूरी की चमक फीकी पड़ गई है। हाल की भारी बारिश ने मॉल रोड समेत कई सड़कों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। उखड़े कोबल स्टोन और गड्ढों से पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों परेशान हैं। इस बदहाली पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजत अग्रवाल ने च्ॅक् की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई और सीधे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शिकायत की। मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए च्ॅक् अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की टीम को मौके पर भेजा। निरीक्षण के बाद मॉल रोड पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया है। अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि उखड़े हुए कोबल स्टोन्स को जल्द से जल्द ठीक करें, वरना कार्रवाई होगी।

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा, यह सिर्फ सड़कों की बात नहीं है, यह मसूरी की साख और पर्यटन पर असर डालने वाला मुद्दा है। अधिकारियें की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने कहा कि मसूरी देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, लेकिन टूटी सड़कों, उखड़ी कोबल स्टोन्स और जलभराव जैसी समस्याओं ने शहर की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होने कहा, पर्यटक जब मसूरी की टूटी सड़कों से होकर गुजरते हैं तो वो न केवल परेशान होते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी शहर की नकारात्मक छवि देखी जाती हैं। उन्होने कहा कि सरकार की छवि खराब करने वाले अफसरों को अब जवाब देना होगा।

अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मॉल रोड पर सोदर्यकरण के तहत जो कोबल स्टोन लगाए गए थे, उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। उसे निर्देश दे दिए गए हैं कि सभी उखड़े हुए पत्थरों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि तय समयसीमा में मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जितेन्द्र त्रिपाठी ने आश्वासन दिया है कि मौसम अनुकूल रहते हुए आने वाले कुछ दिनों में मॉल रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top